चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं की याद आई : 10 साल बाद जिला स्तरीय 20 सूत्री कमिटि का गठन,जानें किन नेताओं को मिला मौका..

patna:-लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच नीतीश-तेजस्वी ने महागठबंधन से जुड़ी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है.मुंगेर जिला को छोड़कर 37 जिला के लिए 20 सूत्री जिला स्तरीय कमिटि का गठन कर दिया गया है.इस समिति में जिला प्रभारी मंत्री को अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गयी है तो स्थानीय महागठबंधन के नेताओं को उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में मौका दिया गया है.उसमें जदयू आरजेडी और कांग्रेस के साथ-साथ वाम दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है.
इससे संबंधित अधिसूचना मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बतात चलें कि करीब 10 साल बाद जिला स्तरीय बीस सूत्री समिति का गठन किया गया है.2013 में नीतीश कुमार की सरकार ने इसका गठन किया था,पर बाद में कार्यकाल खत्म होने के बाद भी बीस सूत्री की गठन नहीं हो पार रहा था,सत्ताधारी महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे.
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को पटना जिला बीस सूत्री कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अशोक कुमार को उपाध्यक्ष की कुर्सी सौंप गई है.पटना जिले में कुल 24 नेताओं को जगह दी गई है.वहीं नालंदा में राज्य के वित्त मंत्री विजय चौधरी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अशोक कुमार हिमांशु एवं मो. मशरुर अहमद जुबैरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। रोहतास जिले के अध्यक्ष लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज और उपाध्यक्ष रामचन्द्र ठाकुर एवं अजय कुमार सिंह को बनया गया है.
भागलपुर जिला के अध्यक्ष पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत को बनाया गया है जबकि विपिन बिहारी सिंह और चंद्रशेखर प्रसाद यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बक्सर जिला के अध्यक्ष पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री आफाक अहमद होंगे और जबकि अशोक सिंह और शेषनाथ सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जहानाबाद का अध्यक्ष एससी-एसटी मंत्री रत्नेश सादा जबकि महेश ठाकुर और शशि भूषण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कैमूर के लिए श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम अध्यक्ष जबकि अकलू राम और प्रमोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत हुए।पूर्णिया जिला के अध्यक्ष वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास एवं राकेश कुमार हैं। नवादा जिले के अध्यक्ष उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और उपाध्यक्ष सलमान रागीब एवं उदय कुमार यादव हैं। मुजफ्फरपुर जिले के अध्यक्ष कला संस्कृति मंत्री जितेन्द्र राय और उपाध्यक्ष राम बाबू सिंह व रमेश गुप्ता हैं।
इसके साथ ही मधुबनी जिला की अध्यक्ष खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह व उपाध्यक्ष बीर बहादुर सिंह एवं सत्येन्द्र कामत हैं।मधेपुरा जिला के अध्यक्ष आईपीआरडी मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष जयकांत यादव एवं रमेश ऋषिदेव हैं। लखीसराय की अध्यक्ष परिवहन मंत्री शीला कुमारी और उपाध्यक्ष कालीचरण दास एवं अमरेश कुमार हैं। किशनगंज जिला के अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान और उपाध्यक्ष असगर अली पीटर हैं।पश्चिम चंपारण के लिए पीएचईडी मंत्री ललित यादव अध्यक्ष जबकि शत्रुघ्न कुशवाहा और हुसैन अंसारी उपाध्यक्ष होंगे, सीतामढ़ी जिले के अध्यक्ष भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी उपाध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा और सत्येंद्र सिंह कुशवाहा होंगे। वैशाली के अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव उपाध्यक्ष वैद्यनाथ चंद्रवंशी और सुभाष चंद्र सिंह होंगे। सुपौल जिला के अध्यक्ष जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और उपाध्यक्ष संतोष कुमार होंगे।