एक्शन में सीएम सम्राट चौधरी : उद्योग और खेल विभाग की करेंगे समीक्षा,विभागीय कार्यों के प्रगति की लेंगे जानकारी
Edited By:
|
Updated :03 Jun, 2026, 10:36 AM(IST)
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को दो महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक करेंगे. सम्राट चौधरी आज उद्योग विभाग और खेल विभाग की समीक्षा करेंगे. बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामलों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी. अधिकारियों को काम में तेजी लाने और तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए जाने की संभावना है. प्रशासनिक सुधार और विकास कार्यों की गति बढ़ाने पर भी जोर रहेगा.