Hindi News / नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले हो जाए सावधान, नहीं तो भेजे जाएंगे...

एक्शन में ट्रैफिक पुलिस : नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले हो जाए सावधान, नहीं तो भेजे जाएंगे जेल

Edited By:  |
acction mein traffic police

रांची: राजधानी में वाहन नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन में है. ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अब तक इस मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और कुछ आरोपियों को जेल भी भेजा गया है.

हाल के दिनों में शहर के पुंदाग, खेलगांव और टाटीसिलवे थाना क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर लूट की कई घटनाएं सामने आई हैं. जांच में यह बात सामने आई है कि अपराधियों ने जिन वाहनों का इस्तेमाल किया था उस वाहन का नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी या कई मामलों में नंबर प्लेट गायब थी. जिससे सीसीटीवी कैमरों में उनकी पहचान नहीं हो सकी.

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पहले लोग ऑनलाइन चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट में बदलाव करते थे, लेकिन अब अपराधी भी इसी तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है.

इस मामले पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि बीते 2-3 महीनों में 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं. 04 लोगों को जेल भेजा गया है. जबकि करीब 50 वाहनों को भी जब्त कर कोर्ट में कार्रवाई के लिए भेजा गया है.