Hindi News / बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026 : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान में किया झंडोत्तोलन

Edited By:  |
80 wa swatantrata diwas 2026

पटना : बिहार के सीएम के रुप में सम्राट चौधरी पहली बार राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया. इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश समेत पूरे देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग,तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला. गांधी मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा सरकार हमारे राज्य में शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि,औद्योगिक विकास ,समाजिक सुरक्षा और रोजगार सृजन के प्रति संकल्पित है. आज 30 हजार भूमिहीन परिवारों को आवास की जमीन दी गई है. कई नए विश्वविद्यालय स्थापित किए गए. मेडिकल कॉलेज खोले गए, प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों की स्थापना की गई.