Hindi News / पूर्व मुख्यमंत्री आवास के गेट से हटाई गई राजद की 'लालटेन'

20 साल पुरानी पहचान भी खत्म : पूर्व मुख्यमंत्री आवास के गेट से हटाई गई राजद की 'लालटेन'

Edited By:  |
20 sal purani pahchan bhi khatma

पटना:राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी आवास से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की आखिरी प्रतीकात्मक पहचान भी हटा दी गई. आवास के मुख्य गेट पर लगी'लालटेन',जो राजद का चुनाव चिह्न भी है,अब वहां से हटा दी गई है. यह वही आवास है,जहां करीब दो दशकों तकLalu Prasad Yadav, Rabri Deviऔर उनका परिवार रहा था. लालटेन हटने के बाद इस परिसर में राजद या लालू परिवार की कोई प्रमुख प्रतीकात्मक पहचान नहीं बची है.

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,लालू प्रसाद यादव की ओर से भेजे गए एक व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मियों से बातचीत की. इसके बाद गेट पर लगी लालटेन को सावधानीपूर्वक हटाया गया. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया. लालटेन हटाने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं,जो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को एक प्रतीकात्मक बदलाव के रूप में देख रहे हैं. चूंकि यह लालटेन लंबे समय से उस आवास की पहचान बनी हुई थी,इसलिए इसके हटने को एक युग के अंत के रूप में भी देखा जा रहा है. हालांकि,इस संबंध में राजद की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि लालटेन हटाने का निर्णय किस कारण लिया गया.

इस बीच, राजद कार्यकर्ता मनोज ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इसे भावनात्मक पल बताया. फिलहाल, लालटेन हटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आवास की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है. राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग इसे बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक बदलाव के तौर पर देख रहे हैं.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--