10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक : बिहार के सभी मंत्री,एनडीए की पांचों सहयोगी पार्टी और नीतीश कुमार होंगे शामिल-संजय झा
पटना:10 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली एनडीए की बड़ी बैठक को लेकर जडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में बिहार सरकार के सभी मंत्री,एनडीए की पांचों सहयोगी पार्टियों के सभी जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. संजय झा ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे.
संजय झा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह मजबूत है और सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान जनता के सामने रखा गया पांच साल का रोडमैप और मेनिफेस्टो ही सरकार के काम का आधार है और उसी पर तेजी से अमल किया जा रहा है.
प्रधानमंत्री द्वारा एक देश एक नेशन को लेकर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है. प्रधानमंत्री बेसिक में काम करते हैं. जो कुछ भी निर्णय होगा समय आने पर सब किया जाएगा. हमारी पार्टी संविधान से चलती है और संविधान को हम लोग मानते हैं.
संजय झा ने बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मलेरिया उन्मूलन अभियान के लिए बिहार के अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिलों का चयन कर उनकी सराहना की है. जो राज्य के लिए गर्व की बात है.