माधव लाल को श्रद्धांजलि : झारखंड विधानसभा में तमाम मंत्रियों ने किया नमन,राजनीतिक जगत में शोक
रांची:शहर के निजी अस्पताल में इलाजरतपूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया. विधानसभा परिसर में मंत्री योगेंद्र महतो, मंत्री दीपिका पांडे सिंह के अलावा विधानसभा के कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के बाद माधव लाल सिंह के पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास गोमिया ले जाया गया.
झारखंड के होनहार मंत्री रह चुके माधव लाल सिंह काफी लंबे समय से बीमार थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था. डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा से चार बार (1985, 1990, 2000 और 2009) गोमिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया. बिहार से लेकर झारखंड बनने तक, वे हमेशा आम जनता की मुखर आवाज़ बने रहे. बिहार सरकार और झारखंड सरकार में वह एक-एक बार मंत्री भी रह चुके हैं. उनके निधन से झारखंड की राजनीति जगत में शोक की लहर है.