उत्पाद सिपाही परीक्षा : पांच मुख्य सदस्य सहित 159 अभ्यर्थी गिरफ्तार,लेकिन JSSC का दावा नहीं हुआ प्रश्न पत्र लीक
रांची:झारखंड में उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में JSSC और रांची पुलिस ने जॉइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. JSSC ने दावा किया है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. कुछ सॉल्वर गैंग के लोगों ने उत्पाद सिपाही के अभ्यर्थियों को ठगी का शिकार बनाया और एक अभ्यर्थी से 15-15 लाख रुपये की ठगी की गई. जिसके बाद पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के एक निर्माणाधीन भवन में छापेमारी कर गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों के साथ 159 अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है. जेएसएससी अध्यक्ष, रांची डीसी, एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी ने मामले की जानकारी दी.
उत्पाद सिपाही की परीक्षा हुई कदाचार मुक्त-JSSC
JSSC के प्रभारी अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने दावा करते हुए बताया कि झारखंड में उत्पाद सिपाही की परीक्षा कदाचार मुक्त हुई है. उन्होंने कहा कि बीच में खबरे आई थी की प्रश्न पत्र पेपर लीक हुआ. लेकिन, प्रश्न पत्र लीक का कोई प्रमाण नहीं मिला है. कुछ लोगों ने अभ्यर्थियों को गुमराह किया और उनसे पैसे की ठगी की है. प्रश्न पत्र देने के नाम परएक अभ्यर्थी से 15 लाख रुपये की ठगी की गई है. ऐसे अभ्यर्थियों अब आने वाले परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा.
पेपर लीक से जुड़े लोगतमाड़ में था सक्रिय-SSP
वहीं, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी की पेपर लीक से जुड़े कुछ लोग तमाड़ थाना क्षेत्र में सक्रिय है. प्रश्न पत्र रटवाने का काम किया जा रहा है. सूचना के बाद रांची के कई थाना की पुलिस ने जॉइन्ट ऑपरेशन किया.
रटवाया जा रहा थाप्रश्न पत्र-SSP
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तमाड़ के एक भवन से 159 अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया. साथ ही इसमें पांच सॉल्वर गैंग के लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी पर कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र रटवाया जा रहा था. लेकिन, जब प्रश्न पत्र की जांच की गई तो इसमें कहीं भी आज के प्रश्न पत्र मैच नहीं हुए.