Hindi News / पति से मिलने पहुंची महिला,ससुराल पक्ष पर मारपीट के लगे आरोप

गोपालगंज : पति से मिलने पहुंची महिला,ससुराल पक्ष पर मारपीट के लगे आरोप

Edited By:  |
gopalganj gopalganj

गोपालगंज:जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक विवाद उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब एक महिला अपने पति से मिलने की मांग को लेकर कथित तौर पर ससुराल पहुंच गई। काफी देर तक चले विवाद के बाद मामला नगर थाना पहुंचा। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ का मामला

मामला नगर थाना क्षेत्र के अरार मोड़ का है। जानकारी के अनुसार, स्वाति श्रीवास्तव नाम की महिला राहुल रंजन श्रीवास्तव के घर पहुंची और अपने पति से मिलने की मांग करने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी होती रही। विवाद बढ़ने पर महिला को नगर थाना लाया गया।

दोनों ने की थी कोर्ट मैरिज, ससुराल पक्ष परमारपीट का आरोप

महिला का दावा है कि 12 मार्च 2024 को दिल्ली में राहुल रंजन श्रीवास्तव के साथ उसकी शादी हुई थी। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष ने उससे दूरी बना ली। महिला का आरोप है कि जब वह पति से मिलने ससुराल पहुंची, तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

पीड़िता ने नगर थाना में कीलिखित शिकायत दर्ज

पीड़िता ने नगर थाना में लिखित शिकायत देकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी न्याय दिलाने की अपील की है। उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मामलावैवाहिक विवाद से जुड़ा है

मामला पूरी तरह वैवाहिक विवाद से जुड़ा है। पुलिस दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।