Live

मेदिनीनगर के बिल्डिंग डिवीजन में जमकर बवाल

टेंडर पेपर खरीदने को लेकर हंगामा, विभाग पर लापरवाही के आरोप

V
vivek pandeyलेखक

पलामू :टेंडर का पेपर खरीदने को लेकर मंगलवार को मेदिनीनगर के बिल्डिंग डिवीजन में जमकर हंगामा हुआ। पेपर खरीदने आये लोगो ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। उनका कहना है कि आज लास्ट डेट है पेपर खरिदने का और विभाग में फोर्थ ग्रेड स्टाफ के अलावा ना तो विभग के अधिकारी आये है और नही कोई कर्मचारी, टेंडर टेबल पूरी तरह खाली है। इतना ही नही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विभाग के तरफ से पेपर खरीदने के लिए रविवार को री-टेंडर का विज्ञापन निकाला गया। और उस विज्ञापन में एक दिन का समय यानी मंगलवार 18 जून के डेट दिया गया है, जबकि अगले दिन 19 जून को भरने का लास्ट डेट दिया गया है। हंगामा कर रहे लोगो का कहना है कि सोमवार को बकरीद के चलते बैंक बंद थे और मंगलवार को पेपर खरीदने के लिए किसी तरह बैंक से डीडी बनवा भी गया तो बिल्डिंग विभाग में कोई लोग पेपर देने के लिए उपलब्ध ही नही थे।

क्या कहते हैं अधिकारी

जब इस शिलशिले में दूरभाष के माध्यम से हमारी बात संबंधित विभाग के अधिकारी महेंद्र राम से हुई तो उन्होंने अपना तबियत खराब होने का बहाना करते हुए कॉल कट कर दिया। पर सवाल यही उठता है कि किसी भी टेंडर का विज्ञापन निकालने से पहले विभाग के लोग उसपर विचार क्यों नही किया जाता कि लोग एक दिन में कैसे पेपर खरीदकर और दूसरे दिन टेंडर भर सकेंगे।

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट..

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें