उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव का बयान : भरत तिवारी समेत तमाम राजनीतिक मुद्दों पर रखी बेबाक बातें
पटना:भरत तिवारी एनकाउंटर परसियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले परउपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव बयान दिया है. डीप्टी सीएम ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच हो रही है, इसमें किसी को भी पक्ष रखने की जरूरत नहीं है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी बख्शे नहीं जाएंगे.जांच कमीशन की रिपोर्ट के बाद ही बात सामने रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार अपना दायित्व पूरा कर रही है.
परिवार के सदस्यों ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है. इस पर विजेंद्र यादव ने आश्वासन देते हुए कहा कि न्यायिक जांच की टीम जांच में जुटी हुई है.
वहीं,पंजाब विधानसभा चुनाव में जेडीयू के चुनावी मैदान में उतरने की बात पर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां के प्रदेश अध्यक्ष का यह फैसला है. मगर नीतीश कुमार के विचार को पूरे देश में अपनाने का काम किया जा रहा है.
वहीं, निशांत कुमार के एक्शन पर विजेंद्र यादव ने कहा कि मंत्री है तो एक्शन जरूर लेंगे, एक्शन आगे भी होता रहेगा गरीबों की समस्या पर पीएमसीएच के प्रिंसिपल पर कार्रवाई हुई है, गोली जाकर नहीं मार नही दी जाती है.
तेजस्वी द्वारा दिए गए बयान किबिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है, इस पर उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि जिसने यह सवाल उठाया है वह खजाने के बारे में जानता ही नहीं है. खजाने में कोई दिक्कत नहीं है, खजाना कोई लूटा नहीं है. तंज कसते हुए कहा कि यह आरजेडी का राज नहीं है.