Hindi News / रांची में मोहर्रम को लेकर तैयारी पूरी, जुमे की नमाज के बाद निकाला...

JHARKHAND NEWS : रांची में मोहर्रम को लेकर तैयारी पूरी, जुमे की नमाज के बाद निकाला जाएगा मातमी जुलूस

Edited By:  |
jharkhand news jharkhand news

रांची : मोहर्रम की दसवीं तारीख़ यौम-ए-आशूरा को लेकर राजधानी रांची में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मस्जिद-ए-जाफरिया से पारंपरिक मातमी जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होकर हज़रत इमाम हुसैन और करबला के शहीदों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश करेंगे.

इस्लामी इतिहास के अनुसार, करीब1387वर्ष पहले करबला की सरज़मीं पर हज़रत इमाम हुसैन और उनके72साथियों ने इंसाफ, सच्चाई और इंसानियत की हिफाज़त के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. यौम-ए-आशूरा उसी महान शहादत की याद में मनाया जाता है. इस दिन लोग रोज़ा रखते हैं, इबादत करते हैं और करबला के पैगाम,सब्र, कुर्बानी और इंसाफ को याद करते हैं.

राजधानी रांची में निकलने वाले मातमी जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतज़ाम किए हैं, ताकि मोहर्रम का पर्व पूरी शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न हो सके.

रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट--