Hindi News / सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबा नगरी में की पूजा-अर्चना,सुख-समृद्धि की कामना की

देवघर : सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबा नगरी में की पूजा-अर्चना,सुख-समृद्धि की कामना की

Edited By:  |
deoghar deoghar

रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को बाबा नगरी पहुंचे. जहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ में पूजा अर्चना की और राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में महागठबंधन अटूट है और 2029 तक हमलोग राज्यवासियों की सेवा करेंगे.

राज्य में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि परिसीमन केंद्र सरकार के अधीन है,लेकिन राज्य सरकार पूरी निगरानी कर रही है. हम लोगों का उद्देश्य है कि परिसीमन क्षेत्र के आधार पर हो ना की जाति के आधार पर हो. विशेष गहन परीक्षण को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि एसआईआर का हश्र बंगाल और बिहार में हमलोग देख चुके हैं,लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं होगा. हम लोग पूरी तरह से मुस्तैद है. किसी भी पात्र नागरिक का नाम नहीं कटे,इसे सुनिश्चित किया जाएगा.