TRE-4 को लेकर बड़ी खबर : बिहार में 45 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की होगी बहाली
पटना:इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. बिहार मेंशिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है. TRE-4 के तहत बिहार में 45 हजार से अधिक पदों पर बहाली होगी. इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है.
सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कक्षा 1 से 12 वीं तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बीपीएससी जल्द विज्ञापन जारी करेगी. लंबे समय से इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को जल्द आवेदन का मौका मिल सकता है. भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट के आधार पर होगी. इससे युवा अभ्यर्थियों में खासा उत्साह है.
TRE-4 में बिहार में45000से अधिक पदों पर बहाली होगी. बुधवार को दोपहर में आयोग कोGADसे अधियाचना मिली है. विज्ञापन निकलने में करीब15दिनों का समय लगेगा. क्लास एक से12तक बहाली होगी.कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को अधियाचना भेजी थी.
पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट--