Live

CRIME

चोरी का आरोप लगाकर बाउंसर ने गार्ड को पीट-पीट कर मार डाला..VIDEO हुआ VIRAL

A
Arun Chourasiaलेखक

ARRAH:-बाउंसर का बेरहम चेहरा बिहार के भोजपुर जिला में देखने को मिला है..जहां महज 50 रूपया की चोरी का आरोप लगाकर गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसकी वजह से उस गार्ड की मौत हो गई.गार्ड की बेरहमी से पिटाई का लाइव वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गार्ड की बेरहमी से पिटाई का मामला भोजपुर जिले के कोईलवर थाने के समीप बने कुलहड़िया टोल प्लाजा की है.यहां पर कथित चोरी के आरोप में गार्ड की जमकर पिटाई कर दी...बेरहमी से पिटाई के बाद घायल युवक की मौत हो गई...पिटाई का वीडियो दूसरे कर्मचारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वायरल कर दिया...वीडियो मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक की कई लोग जमकर पिटाई कर रहे हैं...बाउंसरों से मार खा रहा ये सख्श टोल प्लाजा पर गार्ड का काम करता था...कथित चोरी के आरोप में बाउंसरों ने पहले तो गार्ड बलवंत सिंह को खूब पिटाई की...इतना ही नहीं पिटाई करने के बाद उसके पास से पैसे भी निकाल लिए...बेरहमी से पिटाई के बाद युवक को अधमरे हालत में ट्रेन पर बैठा दिया...घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई....

बताया जा रहा है कि मृतक बलवंत सिंह यूपी के गोंडा जिले के मनकापुर गांव का रहने वाला था...बेरहमी से पिटाई का वीडियो दूसरे कर्मचारी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है...इस मामले में पुलिस टोल प्लाजा के स्टाफों से पूछताछ भी कर रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें