Live

शिवहर में छात्राओं के साथ बदसलूकी

छात्राओं एवं अभिभावकों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए समाहरणालय का किया घेराव

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

शिवहर : प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय शिवहर की छात्राएं एवं उनके अभिभावक ने समाहरणालय परिसर पहुंचकर अपने स्कूल के शिक्षक पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हो हंगामा किया है. छात्राओं ने समाहरणालय परिसर का घेराव करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.

मामले में स्कूल की बच्चियों ने बताया है कि एक शिक्षक के द्वारा बदसलूकी की गई है. परंतु दूसरे शिक्षक का सहयोग नहीं होने पर हमलोग मजबूरन न्याय पाने के लिए कलक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे हैं.

जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल, एसडीपीओ सुशील कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार ने आक्रोशित बच्चों एवं अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि कार्रवाई की जा रही है. शीघ्र आरोपी शिक्षक गिरफ्तार होंगे.

उधर कई अभिभावकों ने बताया है कि विद्यालय मंदिर में शिक्षक के साथ इस तरीके का घिनौना कार्य स्वीकार नहीं. शीघ्र शिक्षक को गिरफ्तार करें और कानूनी कार्रवाई करें. उधर बच्चों ने पूरी शिकायत एसडीएम एवं एसडीपीओ को कह डाली. बच्चियों ने कहा विद्यालय में बहुत ही अनियमितता होता है. हम बच्चियों को सुरक्षा करें.

इस मौके पर शिवहर नगर कोतवाल रणधीर कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल बछिया एवं उनके अभिभावकों को समझने में लगे हुए हैं. एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. आप लोग अपने विद्यालय जाएं और परीक्षा में भाग लें. पुलिस काम करने जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें