Hindi News / नई सरकार बनते ही बीपीएससी TRE-4 को लेकर राज्य सरकार ने की तैयारी...

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी : नई सरकार बनते ही बीपीएससी TRE-4 को लेकर राज्य सरकार ने की तैयारी तेज

Edited By:  |
shikshak abhyarthiyon ke liye khushkhabari

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आया है. BPSC TRE-4 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी है.

बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल तक भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा. इस बार कुल 46 हजार 882 पदों पर बड़ी बहाली होने जा रही है. शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल के बाद से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी. वहीं परीक्षा की तारीख भी तय कर दी गई है.

TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों के लगातार आंदोलन के बाद सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उम्मीदवारों की मांगों पर तेजी से एक्शन लिया है. शिक्षा विभाग भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहा है.

फिलहाल इस अपडेट के बाद लाखों अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है और भर्ती प्रक्रिया को लेकर हलचल तेज हो गई है.


बिहार लोक सेवा आयोग से इस बारे में और अधिक जानकारी दे रहे हैं संवाददाता संजय कुमार।