Hindi News / नदी से युवती का शव बरामद, पुलिस जुटी छानबीन में

शव मिलने से सनसनी : नदी से युवती का शव बरामद, पुलिस जुटी छानबीन में

Edited By:  |
shav milne se sansani

सिमडेगा: खबर है सिमडेगा की जहांकुरडेग थाना क्षेत्र के खालीजोरा नदी पुल के पास एक युवती का शव मिला है. शव को नदी के पानी में तैरता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी मुन्ना रमानी को दिया. जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल नदी में पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया.

शव देखने से पता चला कि लबडेरा गांव के एक विक्षिप्ति युवती सुखनी कुमारी थी. विक्षिप्ति युवती बाजार में घूम घूम कर मांगती थी. पुलिस ने शव पहचान कर परिजनों को बुला कर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेजा दिया.