Live

शव मिलने से सनसनी

लोहरदगा में पेड़ से लटका युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा: बड़ी खबर लोहरदगा से है जहां जिले के कुडू थाना क्षेत्र के चिरी बरवाटोली गांव में एक युवक का पेड़ से झूलता हुआ शव मिला है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है. वहीं स्थानीय लोगों ने इसे आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मृतक के परिजन इसे हत्या बता रहे हैं.

बताया जा रहा है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के ख्वाजा गुलजार नगर निवासी मकबूल अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र दानिश अंसारी की शादी कुडू थाना क्षेत्र के चिरी बरवाटोली गांव में अगले महीने होने वाली थी. दानिश एक पिकअप वाहन चालक है. वह कथित रूप से बुधवार की देर शाम पिकअप वाहन लेकर अपने होने वाले ससुराल गया और रात में वहीं उसने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया. इसके बाद कथित रूप से उसका कुछ विवाद हो गया. इसके बाद वह वहां से घर जाने की बात कह कर निकल गया. सभी को लगा कि मकबूल लोहरदगा अपने घर चला गया है. गुरुवार की सुबह जब आसपास के लोग सो कर उठे तो लोगों ने उसका पेड़ से लटका शव झूलता देखा. इसके बाद मामले की सूचना कुडू थाना पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें