Hindi News / झारखंड कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,राहुल गांधी करेंगे शिरकत

संगठन मजबूती पर फोकस : झारखंड कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर,राहुल गांधी करेंगे शिरकत

Edited By:  |
sangathan majbuti par focus

रांची:झारखंड में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बड़ी पहल की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संभावित दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है.

कांग्रेस कमेटी का प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च से 31 मार्च 2026 तक ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (TRTC), चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) में आयोजित होना है. इसमें झारखंड के साथ-साथ ओडिशा के DCC अध्यक्ष भी हिस्सा लेंगे.यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जानकारी दी है.

केशव महतो कमलेश ने बतायाकि शिविर में संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा.