Live

सड़क हादसे से सहमा आरा

बेलगाम ट्रैक्टर ने बाप-बेटे को रौंदा, मचा कोहराम

A
ASHISH KUMARलेखक

आरा : खबर है आरा से जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क पर जा रहे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। वहीँ घटना की जानकारी मिलते मृतक के घर चीख पुकार मच गई।


मामला नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा मोड़ का बताया जा रहा है जहां आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंद दिया। हादसे में बाप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतकों में बड़हरा थाना क्षेत्र के चातर गांव निवासी 48 वर्षीय शिव रतन प्रसाद एवं 27 वर्षीय उनका पुत्र अकाश कुमार शामिल है एवं दोनों पेशे से किसान थे। इधर मृतक शिव रतन प्रसाद के भाई शिव शंकर सिंह ने बताया कि उनके भाई टीवी के बीमारी से ग्रसित थे। जिसके कारण शुक्रवार की सुबह वह अपने बेटे अकाश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बक्सर जिला के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रताप सागर गांव दवा लाने गए थे। शुक्रवार की दोपहर जब दोनों दवा लेकर वापस बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान चंदवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनके भाई शिव रतन प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि उनका भतीजा आकाश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था।

सूचना पाकर पर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद परिजन अभी उसे इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके भी शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। जिसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी। मौके पर पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि मृतक शिव रतन प्रसाद के परिवार में पत्नी रीता देवी व दों पुत्री प्रियंका एवं आकांक्षा है। जबकि मृतक आकाश कुमार अपने दो बहन व भाई एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप की इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां रीता देवी,पत्नी दीपावली देवी एवं एक डेढ़ वर्ष का पुत्र आदर्श है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें