शब-ए-बरात : आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव सहित तमाम नेताओं ने दी मुबारकबाद, आज के दिन विशेष नमाज अदा करने का है महत्व

Edited By:  |
sab-a-barat

पटना:आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ.मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को शब-ए-बरात की मुबारकबाद दी है.

नेताओं ने कहा कि यह मुस्लिम भाइयों का एक पवित्र त्योहार है. इस मौके पर लोग रात भर जागकर इबादत और विशेष नमाज अदा करते हैं. अल्लाह से अपने पूर्वजों के मगफिरत के लिए दुआ मांगते हैं.

माना जाता है कि शब-ए-बरात की रात में मांगी गई दुआएं अल्लाह ताला कबूल करते हैं. इस मुबारक रात में हम सभी मिलकर अल्लाह ताला से दुआ करें कि हम सभी प्रेम, मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारा की मजबूती के लिए और सुबा बिहार और मूल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगें साथ ही आपसी भाईचारा,परस्पर प्रेम और सद्भाव के साथ इस त्योहार को मनाया जाए.