Live

ROAD ACCIDENT

कोडरमा में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से 6 लोग घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा: बड़ी खबर कोडरमा से है जहां जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के पटना-रांची मुख्यमार्ग के एनएच 20 पर सुभाष चौक के समीप सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार ऑटो पर सभी 6 लोग सवार होकर झुमरीतिलैया से बरही (हजारीबाग) की ओर जा रहे थे. इसी बीच सुभाष चौक के पास एनएच 20 पर अचानक एक गाय ऑटो के सामने आ गई जिससे ऑटो चालक अपना संतुलन खो बैठे और गाय में टक्कर मार दी. हादसे में ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं उसमें बैठे सभी लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान 10 वर्षीय अरशद मोहम्मद, रिजवान उम्र 16 वर्ष,अरहान उम्र 10 वर्ष,रुशाद कुमारी उम्र 12 वर्ष,तनिष्का खातून उम्र 45 वर्ष तथा ऑटो के चालक जीवलाल अंसारी उम्र 47 वर्ष घायल हुए हैं. अभी सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलने के पश्चात पुलिस की पेट्रोलिंग घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क के किनारे लाकर रखा. ताकि यातायात बाधित न हो. बता दें कि सड़कों खासकर एनएच 20 पर लगातार गौ वंशों का विचरण होते रहता है. जिसके कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं होती रहती है.

कोडरमा से महादेव कुमार की रिपोर्ट----

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें