राजद का राज्य सरकार पर हमला : शक्ति यादव बोले-तेजस्वी यादव की नकल कर रही है सरकार
पटना: राजद के प्रमुख प्रवक्ता शक्ति यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पहले निशांत कुमार शांत थे,लेकिन अब तेजस्वी यादव की तरह अस्पतालों का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधीक्षक के हाजिर नहीं होने पर उन्हें निलंबित किया गया और कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की गई.
शक्ति यादव ने कहा कि अब डॉक्टरों की टीम निशांत कुमार के पीछे पड़ी हुई है और पूरी सरकार तेजस्वी यादव की कार्यशैली की नकल कर रही है.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. शक्ति यादव ने कहा कि यदि पहले हुए कथित फर्जी एनकाउंटरों की जांच हुई होती तो भरत तिवारी का एनकाउंटर नहीं होता. उन्होंने मांग की है कि पूर्व न्यायाधीश से सिर्फ इस मामले ही नहीं,बल्कि अब तक हुए सभी एनकाउंटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए,ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके.
पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--