Hindi News / HIV पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन, डॉक्टरों ने नहीं कराया...

रिम्स में लापरवाही : HIV पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन, डॉक्टरों ने नहीं कराया ब्लड टेस्ट

Edited By:  |
rims mein laparwahi

रांची:सूबे के सबसे बड़ा अस्पताल यानी रिम्स अपनी लापरवाह हरकत के कारण अक्सर सुर्खियों में रहता है. इस बार भीझारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है. बीते दिनों एक HIV पॉजिटिव महिला का सामान्य प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन कर दिया गया. हैरान करने वाली बात यह है कि ऑपरेशन के समय ना तो अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी थी और ना ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

जानकारी के अनुसार, मरीज को पहले से पता था कि वह संक्रमित है, लेकिन उसने अपनी मेडिकल रिपोर्ट रिम्स के डॉक्टरों से छिपाई. रिम्स में डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले महिला का अनिवार्य ब्लड टेस्ट तक नहीं कराया. जो कि प्रोटोकॉल का सीधा उल्लंघन है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सदर अस्पताल से रिम्स को फोन कर बताया गया कि संबंधित मरीज HIV पॉजिटिव है और उसने अपनी रिपोर्ट छुपाई है.