Hindi News / जहरीली शराब मौत मामले में तेजस्वी पर पलटवार तो उर्दू मेनिफेस्टो पर ममता...

डिप्टी सीएम के बयान पर सियासी हलचल : जहरीली शराब मौत मामले में तेजस्वी पर पलटवार तो उर्दू मेनिफेस्टो पर ममता बनर्जी पर प्रहार

Edited By:  |
deputy cm k bayan par siyasi halchal deputy cm k bayan par siyasi halchal

लखीसराय:बिहार केडिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा. बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब से मौत मामले में तेजस्वी यादव के आरोप पर पलटवार किया है. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी सिर्फ मीडिया में बयान देते हैं सत्ता और विपक्ष दोनों की भूमिका में रहने के बावजूद कभी भी पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने नहीं गए.

वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा उर्दू में मेनिफेस्टो जारी करने के सवाल पर कहा कि वह ममता बनर्जी बंगाल को बंगलादेश बनाना चाहती है. उन्होंने दावा किया है कि बंगाल में इस बार सत्ता का परिवर्तन होगा. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में ममता सरकार राज का अंत होगा.