Hindi News / सेशन लेट और अव्यवस्थाओं के खिलाफ NSUI का जोरदार प्रदर्शन

रांची विश्वविद्यालय के छात्रों का फूटा गुस्सा : सेशन लेट और अव्यवस्थाओं के खिलाफ NSUI का जोरदार प्रदर्शन

Edited By:  |
ranchi university k chaatron ka futa gussa

रांची:रांची विश्वविद्यालय में लंबे समय से चली आ रही शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और सेशन में लगातार हो रही देरी को लेकर सोमवार को छात्रों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा. विभिन्न छात्र संगठनों ने NSUI के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गये.

विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली अब उच्च शिक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है. सेशन इतना लेट चल रहा है कि विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. कई छात्रों को समय पर डिग्री और अंकपत्र नहीं मिल पाने के कारण नौकरी और आगे की पढ़ाई में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्थाचरमराई-NSUI

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा हजारों छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. अगर, जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए तो छात्र संगठन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे कई मांगें

छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं. इनमें सबसे प्रमुख है कि सभी लंबित सत्रों को नियमित किया जाए और सेमेस्टर परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द जारी किया जाए. हाल ही में सेमेस्टर-1 के परिणाम में अंक गड़बड़ी के मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर छात्रों को न्याय देने की बात भी कही गई है.

बुनियादी सुविधाओं का भी उठाया मुद्दा

छात्रों ने बुनियादी सुविधाओं का भी मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि कई कॉलेज और विभागों में गर्ल्स कॉमन रूम, स्वच्छ पेयजल और शौचालय पुस्तकालय प्रयोगशाला वाई-फाई और स्मार्ट क्लासेस सुविधा तक उपलब्ध नहीं है, जो छात्रों के लिए बड़ी समस्या है