Hindi News / बाइक चोरी के आरोप में 7 शातिर अपराधियों को दबोचा

रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : बाइक चोरी के आरोप में 7 शातिर अपराधियों को दबोचा

Edited By:  |
ranchi police ko mili badi kamyabi

रांची: बड़ी खबर रांची से है जहां पुलिस ने संगठित मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से 12 चोरी की बाइक बरामद की है,जिनका इस्तेमाल अपराध और सप्लाई नेटवर्क में किया जा रहा था.

रांची के नामकुम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे संगठित बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है,जो शहर के अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने और सप्लाई करने का काम करता था. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी की बाइक संगठित आपराधिक गिरोहों और उग्रवादियों तक भी पहुंचाई जा रही थी. गिरफ्तार अपराधियों में अभय सिंह,वसीम ओहदार,दानिश आलम,शरीफ खान,नसीम अंसारी,तौहीर अंसारी और मोईन खान शामिल हैं.

पुलिस के मुताबिक आरोपी नामकुम,लालपुर,चुटिया,बरियातू,रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभय सिंह पर पहले से 7 मामले दर्ज हैं,जबकि वसीम ओहदार पर 8 आपराधिक मामले सामने आए हैं. चोरी की गाड़ियों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें दूसरे इलाकों में खपाया जाता था,ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके. फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की बाइक किन-किन इलाकों और लोगों तक पहुंचाई जाती थी.

रांची से नैयर की रिपोर्ट-