रांची में टला बड़ा हादसा : रिम्स के पास तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मारते हुए मेडिकल दुकान में घुसी
रांची:बरयातु थाना क्षेत्र में स्थित रिम्स के पास गुरूवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. रिम्स के पास सड़कों पर उस वक्त अफरा-तफरी मचा गई जब एक एक तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मारी, फिर एक दूसरी कार को भी जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद कार सीधे सड़क किनारे स्थित पटेल मेडिकल हॉल में जा घुसी. उस वक्त दवा दुकान पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन, सभी लोग बाल-बाल बच गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किसी की भी जान जा सकती थी.
यह पूरी घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जो पटेल मेडिकल में लगे कैमरे में कैद हो गया है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से चलती कार अचानक नियंत्रण खो बैठती है और दुकान के अंदर घुस गई है.
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है और कार चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की कर रही है.