रांची में स्कूलों का बदला समय : डीसी का फरमान जारी, 21 अप्रैल से सुबह 7 बजे से बच्चे जाएंगे विद्यालय
रांची: झारखंड में बढ़ते गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने स्कूलों के टाइम में बदलाव किया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर रांची जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों के लिए नई समय सारणी जारी कर दी है.
समय में किया गया बदलाव
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में कक्षाएं अब सुबह के समय संचालित होगी.
जानिए किस क्लास का क्या रहेगा समय
वर्ग KG से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी.
वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी.
शिक्षकों के लिए निर्देश
सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है.
इस तारीख से लागू होगा आदेश
जारी आदेश अनुसार नई समय सारणी 21 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी. रांची जिला प्रशासन ने आम लोगों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है, जहां जन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.