Hindi News / हात्मा बस्ती में चोरों ने बंद घर से 12 लाख के जेवरात और...

रांची में चोरी की बड़ी वारदात : हात्मा बस्ती में चोरों ने बंद घर से 12 लाख के जेवरात और नगद लेकर फरार

Edited By:  |
ranchi mein chori ki badi vardat

रांची:जिले के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित हात्मा बस्ती में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 12 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है. घर में रखे 50 हजार नगद भी चोरी कर लिए गए.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था. इस दौरान बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित परिवार के अनुसार, चोरी हुए जेवर बेटी की शादी के लिए घर में रखा हुआ था,जिससे परिवार को बड़ा झटका लगा है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया. पूरी टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.