रांची में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार : मुक्ति संस्था के अध्यक्ष ने जुमार नदी के तट पर दी मुखाग्नि
Edited By:
|
Updated :05 Apr, 2026, 02:44 PM(IST)
रांची:मुक्ति संस्था ने हर साल की तरह इस साल भीरविवार को जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए. इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि देकर समाज में मिशाल पेश किया.
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अब तक कुल 2 हजार153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है. अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया. मौके पर संस्था के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे.