Hindi News / युवक ने पानी में छलांग लगाकर की आत्महत्या, खोजबीन जारी

रांची के धुर्वा डैम में खुदकुशी : युवक ने पानी में छलांग लगाकर की आत्महत्या, खोजबीन जारी

Edited By:  |
ranchi k dhurwa dam mein khudkusi

रांची: बड़ी घटना राजधानी में हुई है. जहां धुर्वा डैम में एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि एक युवक बाइक से डैम तक पहुंचा और फाटक के पास से उसने अचानक पानी में छलांग लगा ली. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में जुट गई है. डैम के पास से युवक की बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल, पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की खोजबीन कर रही है. मामले की जांच जारी है.