Hindi News / वैशाली में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का STF ने किया पर्दाफाश, मादक...

BIG BREAKING : वैशाली में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का STF ने किया पर्दाफाश, मादक पदार्थ कोटा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

वैशाली : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से है जहां सदर थाना क्षेत्र से मादक पदार्थ के अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के 7 तस्करों को अवैध मादक पदार्थ कोटा (हेरोइन) के साथ पकड़ा गया है. बिहार पुलिस के एसटीएफ की विशेष टीम और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सभी को धर-दबोचा गया है. इन तस्करों के पास से कुल166ग्राम कोटा (हेरोइन) बरामद किया गया है. बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में33लाख, 20हजार रूपये बताया जा रहा है. इस मामले में वैशाली के सदर थाने में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

राज्य पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हेरोइन के साथ गिरफ्तार तस्करों की पहचान प्रकाश कुमार,पिता हरवंशु राय,नवीन कुमार,पिता दिलीप सिंह,आशु कुमार,पिता अरुण राय,सचिन कुमार,पिता सुदामा सिंह,राहुल कुमार,पिता भगवान राय,शिवम कुमार,पिता प्रमोद सिंह और विकास कुमार,पिता भगवान राय के रूप में की गई है. पकड़े गए सभी तस्कर वैशाली जिले के ही बिदुपुर के रहने वाले हैं.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस कांड में कुल11लोगों को अभियुक्त बनाया गया है,जिसमें सात की गिरफ्तारी की जा चुकी है जबकि चार अन्य की तलाश के लिए छापेमारी जारी है. पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस की शुरूआती पूछताछ में बताया कि वे लोग हेरोइन जैसे मादक पदार्थ की खरीद असम के सिलचर से करते हैं और उसे बिहार लाकर बेचते हैं.

पुलिस मुख्यालय के अनुसार बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी और व्यापार में यह गिरोह पिछले काफी दिनों से सक्रिय था. इनका नेटवर्क बिहार और असम के अलावा देश के कई राज्यों तक फैला हुआ है.