Hindi News / ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी,बीडीडीएस टीम जांच पड़ताल में जुटी

रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली धमकी : ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी,बीडीडीएस टीम जांच पड़ताल में जुटी

Edited By:  |
ranchi civil court ko fir mili dhamki

रांची:रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.ईमेल के जरिए कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रांची पुलिस हरकत में आई.जांच टीमरांची सिविल कोर्ट पहुंची.कोतवाली थाना पुलिस के साथ झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम भी जांच पड़ताल के लिए सिविल कोर्टपहुंची. कोर्ट परिसर मेंचप्पे चप्पे की तलाशी ली जा रही है. बता दें कि इससे पहले भीरांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है.

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने श्रीनिवास लुईस नाम के एक आरोपी को बीते दिनों गिरफ्तार भी किया था. जिसने देशभर की कई संस्थाओं और ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी थी.हालांकि, उसके बाद भी ईमेल से धमकी का खेल अभी खत्म नहीं हुआ है.