Hindi News / सीएम से मिले तपोवन मंदिर के नवनिर्माण समिति, हेमंत सोरेन ने हर संभव...

रांची : सीएम से मिले तपोवन मंदिर के नवनिर्माण समिति, हेमंत सोरेन ने हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

Edited By:  |
ranchi

रांची:सीएम हेमंत सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण समिति ने मुलाकात की. तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की.सीएम को मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य की जानकारी दी. समिति के सदस्यों नेनिर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया.

मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी लेने के बाद कहा कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है. यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है. सीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है, सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा.

इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होगी. हेमंत सोरेन ने कहा कि इस ऐतिहासिक मंदिर में दर्शन के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालु पहुंचते हैं.


राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर का निर्माण कार्य साल 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा. फिलहाल फाउंडेशन का कार्य पूरा हो चुका है. सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देश में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है.

वहीं, इस मौके परश्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य अयोध्या दास एवं इस मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल मौजूद रहे.