रांची : चुनावी ड्यूटी पर तैनात ड्राइवर चंद्रमोहन की हुई मौत,प्रशासन पर राशि नहीं देने का आरोप

Edited By:  |
ranchi

रांची:नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. लेकिन, चुनाव से ठीक एक दिन पहलेमोरहाबादी स्थित डिस्पैच सेंटर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात ड्राइवर चंद्रमोहन की मौत हो गई है. वे अड़की थाना क्षेत्र स्थित सोनपुर गांव के निवासी थे. सहकर्मी एसी सुनील ने बताया कि शनिवार की रात दोनों वाहन के अंदर एक साथ सोए थे. रविवार की सुबह एक्सरसाइज करने के बाद जब उन्होंने चंद्रमोहन को जगाने का प्रयास किया तो वे अचेत अवस्था में मिले. उनके शरीर में किसी प्रकार की एक्टिविटी नहीं हो रही थी. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

आन-फानन में ड्राइवर चंद्रमोह को एम्बुलेंस सेसदर अस्पताल लाया गया. लेकिन, चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत का कारण स्पषट नहीं हो पाया है. मृतक चंद्रमोहन के सहकर्मी एसी सुनील ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 19 फरवरी से ही उन्हें डिस्पैच सेंटर में रखा गया है, लेकिन न तो प्रशासन की ओर से प्रतिदिन के हिसाब से निर्धारित राशि दी जा रही है और न ही भोजन-पानी के व्यवस्था की गई थी.