Live

रामगढ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

400 किलो गांजा बरामद, 2 अरेस्ट

A
ASHISH KUMARलेखक

खबर आ रही है रामगढ से जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक ट्रक से जांच के दौरान लगभग 400 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान मौके से ट्रक के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया है।

इस मामले में रामगढ़ के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि इतने बड़े पैमाने पर गांजा का मामला जिले में पहली बार प्रकाश में आया है। इसके तह तक जिला पुलिस जाने के लिए हर बिंदुओं में जांच चालू कर दिया है।

हालांकि आंध्रप्रदेश से इतनी बड़ी गांजे की खेप झरखण्ड होते हुए बिहार के रास्ते नेपाल ले जाने की खुलासे के बाद पुलिस काफी सतर्क हो कर जांच में जुट गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें