RAJYASABHA ELECTION : झारखंड में एक सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस की टिकी निगाहें
रांची:झारखंड के दो सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गई है. हालांकि, कांग्रेस की ओर से अभी भी गठबंधन धर्म निभाने की बातें की जा रही है. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस प्रभारी इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात करेंगे. जबकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का कहना है कि 1 सीट की मांग रहेगी, लेकिन निर्णय गठबंधन को लेना है.
झारखंड में महागठबंधन की सरकार चल रही है. ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों सीट पर जेएमएम अपना उम्मीदवार उतारेगी. कांग्रेस का दावा है कि हम एक सीट पर हम अपनी उम्मीदवारी तय करेंगे और मजबूती के साथ दोनों सीट महागठबंधन जीतेगी.वहीं, इस बावत पार्टी नेताओं का साफ कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन से पार्टी के शीर्ष नेताओं की मुलाकात की बातचीत के बाद ही सारी चीजें तय होंगी.
बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा झारखंड के दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया गया है. इसके तहत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी. इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है. राज्यसभा में 12 राज्यों से खाली हो रही 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून को होंगे. जिसमें से दो झारखंड सीट की शामिल है.