Hindi News / पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती : पटना में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By:  |
purv up pradhanmantri jagjivan ram ki jayanti

पटना: पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती के अवसर परमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौकेपर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर जगजीवन राम की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.

इस अवसर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.