Live

PM नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को आयेंगे बिहार

मधुबनी में नमो भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

मधुबनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी आयेंगे. पीएम उसी दिन यानि 24 अप्रैल को मधुबनी में नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन जयनगर से पटना तक जाएगी. जयनगर से पटना तक यह ट्रेन 5:30 घंटा में पहुंचेगी. ट्रेन के शुभारंभ को लेकर समस्तीपुर के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने जयनगर रेलवे प्लेटफॉर्म ,रेलवे यार्ड सहित, जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर के विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया.

डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने जयनगर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा. इसके बाद डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने मधुबनी रेलवे स्टेशन पहुंचकर मधुबनी में भी नमो भारत ट्रेन के उद्घाटन को लेकर एस .एम. राजेश कुमार, एवं ए .एस. एम. से विमर्श किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डीआरएम ने कहा कि नमो भारत ट्रेन उच्च क्वालिटी की ट्रेन है. ट्रेन की सिम भी अच्छी क्वालिटी की है. ट्रेन के डिब्बे हाई क्वालिटी के हैं. ट्रेन जयनगर से 5:30 घंटे में पटना पहुंच जाएगी. वहीं 24 अप्रैल को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान रेल परिक्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें