Hindi News / तीन आरोपी गिरफ्तार,सोशल मीडिया विज्ञापनों से लोगों को फंसाकर पैसा ऐंठने का आरोप

पटना पुलिस का साइबर ठग गिरोह पर शिकंजा : तीन आरोपी गिरफ्तार,सोशल मीडिया विज्ञापनों से लोगों को फंसाकर पैसा ऐंठने का आरोप

Edited By:  |
patna police ka cyber thag giroh par sikanja

पटना: साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई,बिहार और साइबर थाना पटना ने फर्जी ऑनलाइन लोन के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की शुरुआत NCRP पोर्टल और अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हुई।

रामकृष्णानगर क्षेत्र में छापेमारी करसाइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा

जांच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन लोन उपलब्ध कराने के नाम पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई। इसी क्रम में “Online Loan Finance” नाम से संचालित फेसबुक प्रोफाइल और “Aashma Khatun” नाम से जुड़े प्रोफाइल की जानकारी पुलिस को मिली। संबंधित सोशल मीडिया यूआरएल को जांच के लिए चिन्हित किया गया। इसके बाद रामकृष्णानगर क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया गया।

पीड़ितों सेQR कोड और UPI के माध्यम से ऐंठे जाते थे पैसै

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया विज्ञापनों के माध्यम से लोन लेने के इच्छुक लोगों का डेटा जुटाते थे। इसके बाद फोन और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर फर्जी लोन अप्रूवल लेटर भेजे जाते थे। पीड़ितों से GST, प्रोसेसिंग फीस, अप्रूवल चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर QR कोड और UPI के माध्यम से बैंक खातों में पैसे जमा कराए जाते थे।

आरोपियों के कब्जे सेडिजिटल उपकरण और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार, सोनू कुमार और अंजली रावत के रूप में हुई है। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

मामले में तकनीकी और वित्तीय जांच जारी

प्रारंभिक जांच में फर्जी सिम कार्ड, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, बैंक खातों और डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को निशाना बनाने की बात सामने आई है। मामले में तकनीकी और वित्तीय जांच जारी है।