JHARKHAND NEWS : प्रोफेशनल कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचीं कुनिका सदानंद, शिक्षा और रोजगार पर रखी बेबाक राय
टीवी जगत की जानी-मानी कलाकार और अधिवक्ता कुनिका सदानंद प्रोफेशनल कांग्रेस झारखंड के द्वारा होने कार्यक्रम थिंक झारखंड थिंक फ्यूचर कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होने के लिए आज रांची पहुंची यह कार्यक्रम सोमवार को रांची के एक निजी होटल में आयोजित होना है. रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों से रूबरू होते हुए झारखंड रांची का काफी सराहना किया और झारखंड में आंदोलनरत छात्रों के संबंध में अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों और अभ्यर्थियों को नौकरी की जरूरत है और उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है तो उसकी अकाउंटेबिलिटी होनी चाहिए। कुनिका सदानंद ने शिक्षा में सुधार पर बल दिया। झारखंड की तारीफ करते हुए कुनिका सदानंद ने कहा कि यहां का मौसम और खान-पान उन्हें बहुत अच्छा लगता है।
प्रोफेशनल कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल ने कल होने वाले थिंक झारखंड थिंक फ्यूचर कार्यक्रम की रूपरेखा को बताया.





