पटना में लूटपाट : बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर सोने से भरा बैग लूटकर हुआ फरार
पटना:राजधानीमें दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से सोने से भरा बैग लूट लिया. यह घटना खगौल ओवरब्रिज के पास हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महेश राजकोट से जेवर लेकर पटना आ रहे थे. वह सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर स्टेशन पहुंचा और वहां से ऑटो के जरिए बाकरगंज की ओर जा रहे थे, इस दौरान खगौल ओवरब्रिज के पास कार सवार चार बदमाशों ने ऑटो रुकवाया.बदमाशों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए महेश से बैग की जांच की बात कही. जांच के बहाने उन्होंने जबरन सोने से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई की पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
घटना की सूचना मिलते ही खगौल थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने एम्स-नौबतपुर रोड से एक लावारिस कार बरामद की है, जिसे इस लूटकांड से जुड़ा माना जा रहा है. जांच में पता चला कि कार का नंबर फर्जी मिला है. इसके अलावा, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
थाना ध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.