पटना में होम डिपार्टमेंट के लेटर पर मंत्री भड़के : मंत्री श्रवण कुमार ने जताई कड़ी आपत्ति, कहा- मुख्यमंत्री की स्थिति का जिक्र करना गलत
पटना : राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है, जहां होम डिपार्टमेंट के सीएम पर पत्र को लेकर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति का जिक्र किया जाना उचित नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो इसमें तत्काल सुधार होना चाहिए. मंत्री ने स्पष्ट किया है कि वह इस पूरे मामले को होम डिपार्टमेंट के संज्ञान में लाएंगे.
इसी दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में योजना की अगली किस्त जारी की जाएगी. जिन महिलाओं को पहले10हजार रुपए मिल चुके हैं,उन्हें अब20-20हजार रुपए दिए जाएंगे. आगे की किस्तों में लाभुकों को अपनी ओर से भी कुछ पूंजी लगानी होगी.
शराबबंदी कानून पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कुछ लोग आदत से मजबूर होकर शराब पीते हैं,लेकिन ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं कानून-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अपराधियों की गिरफ्तारी लगातार हो रही है.
मुख्यमंत्री के पद को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने साफ कहा कि जब तक नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देते,तब तक उन्हें कोई हटा नहीं सकता और संवैधानिक प्रावधान के तहत वह6महीने तक पद पर बने रह सकते हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट—