पटना में बिहार एनडीए की बैठक खत्म : सीएम सम्राट चौधरी, सांसद नीतीश कुमार समेत वरिष्ठ नेता हुए शामिल
पटना: बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन की बैठक हुई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. बैठक में पहली बार गठबंधन के सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया था.
संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को लोकसेवक भवन स्थित नेक संवाद सभागार में आयोजित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक में जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुँचाने तथा विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया.
बैठक में जद (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Sanjay Kumar Jha, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष Umesh Singh Kushwaha, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi, मंत्री Dr. Ashok Choudhary सहित एनडीए के घटक दलों के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-