Hindi News / रांची पुलिस ने आरोपी कैशियर को किया गिरफ्तार,खातों में 1.52 करोड़ की अवैध...

पशुपालन विभाग में ट्रेजरी घोटाला : रांची पुलिस ने आरोपी कैशियर को किया गिरफ्तार,खातों में 1.52 करोड़ की अवैध निकासी

Edited By:  |
pasupalan vibagh mein treasury ghotala

रांची: रांची के पशुपालन विभाग के ट्रेज़री में वेतन मद से हुई अवैध निकासी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इस मामले में आरोपी कैशियर मुनीन्द्र को गिरफ्तार किया गया है.

ट्रेज़री विभाग में हुई घाटाले का तार बोकारो, हजारीबाग के बाद रांची तक पहुंच चुका है. वेतन मद से अवैध निकासी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. बता दें कि अब तक की जांच में 03 करोड़ 25 लाख के गबन का खुलासा हुआ है.

कांके स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की मुनींद्र ने अपने दो अलग-अलग खातों में कुल 1.52 करोड़ की अवैध निकासी की है. फिलहाल बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है.