Live

परिवार में पसरा मातम

हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे युवक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां स्टेशन स्थित रेलवे ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. दरअसल मृतक युवक कान में इयर फोन लगा कर रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी वजह से ये हादसा हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि रामगढ़-बरकाकाना स्टेशन के बीच युवक मोबाइल का इयर फोन लगा कर रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान टाटा से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई. पोल संख्या 405/11 पर प्रवीण मुंडा नामक 19 वर्षीय युवक कान में इयर फोन लगाए पूरी मस्ती में गाना सुन रहा था और रेल पटरी पर चल रहा था . कुछ लोगों ने आवाज भी लगाई मगर प्रवीण मुंडा अपने धुन में गाना सुने जा रहा था. लगातार लोग पटरी से हट जाने को कह रहे थे मगर उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी. वंदे भारत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने भी लगातार हॉर्न बजाकर युवक को खतरे का संकेत दिया लेकिन ट्रेन काफी हाई स्पीड में थी जिससे प्रवीण मुंडा के कान में इयर फोन लगे होने के कारण उसे ट्रेन का हॉर्न सुनाई न दिया जिससे ये हादसा हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे थाना घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को सदर अस्पताल ले जया गया जहां बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर किया गया. लेकिन प्रवीण मुंडा को नहीं बचाया जा सका. पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा गया. युवक की एक लापरवाही से घर पर मातम पसर गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें