Live

पलामू में हसन अली हत्याकांड का उद्भेदन

पुलिस ने हथियार के साथ 3 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबरपलामू से है जहां जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में हुए हसन अली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से देसी कट्टा,देसी पिस्टल,3 जिंदा कारतूस,डिस्कवर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया गया है. यह मामला19अक्टूबर2025का है.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इजहार खान,मुबारक अंसारी और सद्दाम अंसारी के रूप में की गई है,जो सभी चैनपुर के शाहपुर इलाके के रहने वाले हैं।

यह मामला19अक्टूबर2025का है,

बताया जा रहा है कि 19 अक्टूबर 2025 को चैनपुर बाजार के रहनेवाले हसन अली (28वर्ष) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने विशेष जांच दल (SIT)का गठन किया था.

साजिश और सुपारी का खुलासा

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए. एसपी ने बताया कि हसन अली खुद एक“सुपारी किलर”के रूप में काम करता था. उसने एकराम कुरैशी की हत्या करने की सुपारी ली थी,जिसके लिए उसे5लाख रुपये में सौदा हुआ था,और2.5लाख रुपये एडवांस के रूप में दिए गए थे. हालांकि,हत्या को अंजाम देने से पहले ही हसन अली की हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार,जब एकराम के रिश्तेदारों को इस साजिश की खबर लगी,तो उन्होंने हसन अली का पता लगाकर उसे19अक्टूबर को पकड़ लिया. उसे जबरन एक कार में बिठाया गया और गोली मार दी गई,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार,हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश और सुपारी विवाद था. एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि यह हत्याकांड आपसी रंजिश और सुपारी विवाद का परिणाम है. मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान की जा रही है. कुछ नाम सामने आए हैं जो जिले के चर्चित सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों से जुड़े हो सकते हैं. जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जांच दल में शामिल चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा,उपनिरीक्षक बाबूलाल दुबे,रंजीत बिलुंग और अनिल विद्यार्थी की टीम ने लगातार छापेमारी कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस मर्डर केस का खुलासा हमारे अधिकारियों के संयुक्त प्रयास और तकनीकी जांच की सफलता का परिणाम है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें