Live

पहलगाम आतंकी हमला मामला

बोकारो के गिरफ्तार मो. नौशाद कासमी से NIA करेगी पूछताछ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो: कश्मीर के पहलगाम में 26 हिन्दू पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकवादियों और पाकिस्तान को सोशल मीडिया के माध्यम से थैंक यू कहने वाले बोकारो के मो. नौशाद कासमी के ऊपर देश की एकता को तोड़ने का प्रयास एवं आईटी एक्ट का दुरुपयोग समेत कई क्रिमिनल एक्टिविटीज का धारा लगाया गया है.

खबर है कि पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है. झारखंड एटीएस की टीम ने बुधवार को नौशाद से पूछताछ की है. साथ ही एनआईए कभी भी पूछताछ के लिए बोकारो पहुंच सकती है. इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने भी की है.

मामले में एसपी ने बताया कि अभी कई एंगल से पूछताछ की जानी है. नौशाद के कहां-कहां से कनेक्शन है. इसकी भी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता है. उस पर गंभीर धारा लगाए गए हैं.

पता चला है कि नौशाद वर्तमान में मखदुमपुर के मिल्लत नगर में रहता है.नौशाद मूल रुप से दरभंगा के शोभना गांव का निवासी है. उसकी धार्मिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित मदरसा दारुल उलूम वक्फ देवबंद में हुई है. वर्तमान में नौशाद लोहरदगा के एक मदरसा में बच्चों को धार्मिक शिक्षा देता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें